फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टैक्सी, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाल के समीप एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा नदी किनारे जा गिरी, जिससे चालक सहित 12 लोग घायल हो गए। घटना स्थल में सड़क में पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं होने पर घायलों को राफ्ट से कौड़ियाला भेजा गया, जहां से 108 सेवा व प्राइवेट वाहनों से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल भेजा गया। गनीमत यह रही कि सड़क किनारे क्रश बैरियर तोड़कर वाहन नदी किनारे रेत में गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कर्णप्रयाग से ऋषिकेश के लिए निकली टैक्सी कौड़ियाला से करीब दो किमी पहले क्रश बैरियर तोड़ते हुए खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवप्रयाग, बछेलीखाल, गूलर और व्यासी से पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर राफ्ट से सड़क तक पहुंचाया। थानाध्यक्ष देवप्रयाग विनोद राणा ने बताया कि वाहन में सवार सभी 12 लोग घायल हुए हैं। उनका ऋषिकेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में बैठी सवारियों ने बताया कि ऐसा लगा कि जैसे ब्रेक में खराबी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया।

घायलों की सूची
विक्की चौहान निवासी दिगोली मायापुर, गंगा सिंह निवासी वांण देवाल, लक्ष्मण सिंह निवासी चमोली, अर्चना निवासी कणसुल कर्णप्रयाग, कमला देवी व उसका बेटा दीपक निवासी प्रेमनगर कर्णप्रयाग, विनय निवासी सुखतोली, रोशन रावत निवासी उत्तरकाशी, आशीष तोपवाल, सूरज निवासी जोशीमठ, प्रमोद नेगी और वाहन चालक पुष्कर निवासी गैरसैंण ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें