फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में प्रणिका, रॉबिन, अर्थव मैखुरी, आयुष कुंवर, ईशांत रावत रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग (जयकंडी) की पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। पहले दिन खेल मैदान में विभिन्न वर्गों की 100 मी. और 400मी. दौड़ के अलावा कुर्सी दौड़ भी हुई। कुर्सी दौड़ में प्रणिका, रॉबिन, अर्थव मैखुरी, आयुष कुंवर और ईशांत रावत ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेल मैदान में शुरू हुए प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश कुमार हल्दियानी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राहुल-अदिति प्रथम, अमन-आस्था द्वितीय तथा अभिषेक-महक तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अंशुल-रिया प्रथम, प्रियांशु-लक्ष्मी द्वितीय, प्रियांशु ढौडियाल-तमन्ना-शालिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रशांत-चांद प्रथम, हिमांशु-भावना द्वितीय, कुशमेश-आयशा तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में प्रशांत-अमीषा, अक्षय-श्रेया, अभय-आयशा-भावना, इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंशुल-रिंकी, प्रियांशु-रिया, नितिन-प्रियांशु-सोनाली-शालिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में राहुल और आस्था प्रथम, प्रिंस और तेजस्वी द्वितीय तथा कौशिक और अनुष्का तृतीय रहे। प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने भी विचार रखे। प्रतियोगिताओं के संचालन में व्यायाम शिक्षक बीन कुनियाल, केसी लखेड़ा, दिनेश बहुगुणा, संदीप पुंडीर, हेम चंद्र, आशीष राणा, दीपक रावत, गंभीर सिंह, रितु मैठाणी, सीमा बर्तवाल, पूजा डिमरी, सुंदरी सती, अंजलि किमोठी और संगीता थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें