फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसा कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव पर लगाया गैर जिम्मेदार जवाब देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाए जाने के संबंध में वार्ता के लिए पहुंचे आइसा कार्यकर्ताओं व कुलसचिव के बीच तीखी बहस हुई। आइसा कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। जबकि कुलसचिव ने कहा कि आटसोर्स कर्मियों के संबंध में जानकारी लेना का अधिकार आइसा कार्यकर्ताओं को नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को आइसा कार्यकर्ता बिड़ला परिसर छात्रसंघ की पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडे के नेतृत्व में कुलसचिव डा. एके झा से वार्ता करने पहुंचे। यहां आइसा कार्यकर्ताओं ने आउटसोर्स के माध्यम से तैनात 20 सफाई कर्मचारियों को हटाने पर कुलसचिव के समक्ष कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि में सफाई कर्मचारियों की नितांत आवश्यकता है। इसलिए इन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए। पांडे ने बताया कि कुलसचिव ने बजट की कमी का कारण बताते हुए सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने की बात कही। जिस पर कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को कहा कि बजट लाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। पांडे ने बताया कि कार्यकर्ताओं की इस बात पर कुलसचिव डा. एके झा ने भड़क गए। दोनों की बीच तीखी बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए कुलसचिव पर गैर जिम्मेदाराना पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। दूसरी ओर कुलसचिव डा. एके झा ने कहा कि उन्होंने केवल कार्यकर्ताओं को इस संबंध में पूछे जाने का अधिकार नहीं होने की बात कही थी। कहा कि आउटसोस कर्मचारी हटाने का निर्णय कमेटी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें