फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। चार दिवसीय डाला छठ पर्व की शुरूआत रविवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। स्नान और पूजन के बाद शाम को महिलाओं ने रोटी, चने की दाल और लौकी की सब्जी का सादा भोजन के साथ ही बिस्तर का त्याग किया। अब चार दिनों तक महिलाएं जमीन पर चटाई बिछाकर या लकड़ी के तख्त पर सोएंगी।
विज्ञापन

अधिकतर घरों में नहाय खाय से पूर्व लहसुन और प्याज का प्रयोग भी बंद हो गया। अब सोमवार को छोटी छठ खरना मनाया जाएगा। इस दिन गुड़ की खीर बनेगी। खीर खाने के बाद व्रती महिलाएं भोजन त्याग देंगी। इसके बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन घरों में छठी मैया के भोग का प्रसाद बनेगा। जिसमें ठेकुआ, काष्ठा, माल पुआ, चावल के लड्डू बनाए जाएंगे। पूर्वांचल नागरिक परिषद के संयोजक एके सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगभेवा बावड़ी घाट के साथ ही डाकपत्थर स्थित यमुना घाट पर भी व्रती महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देंगी। मालूम हो कि बीते 10 सालों में पछवादून में पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। क्षेत्र के सेलाकुई, विकासनगर और हरबर्टपुर आदि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूूर्वांचल के लोग निवास करते हैं। ऐसे में क्षेत्र में छठ का पर्व अब बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें