फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने रामलीला मैदान में किया ग्यारह कुंडलीय महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज की ओर से स्थानीय रामलीला मैदान में 11 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की खुशहाली व आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही पर्यावरण की शुद्धता के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी गई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजन के दूसरे दिन पूर्व खंड शिक्षाधिकारी टीआर पोखरियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सुखदेव शर्मा ने यज्ञ के सामाजिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। कहा कि आज सबसे अधिक प्रदूषण पर्यावरण के साथ ही विचारों का है। विचारों में भारी प्रदूषण के कारण ही अन्य प्रकार के प्रदूषणों से व्यक्ति व समाज ग्रसित है। कहा कि यज्ञ का आध्यात्मिक एवं भौतिक प्रयोग ही इन प्रदूषणों को दूर करने का एक मात्र उपाय है। कार्यक्रम में ध्यान साधना, योग व्यायाम, संगीत एवं प्रवचन के साथ ही कार्यकर्ता गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस मौके पर सुरेश कुमार शर्मा, सोमार नाथ नागेश, कमल किशोर थपलियाल, गणपति दास, रामराज पांडे, सिद्धार्थ कालड़ा, आशा बिष्ट, प्रेमलता कालड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें