फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवजी और सम्राट के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। अमर बहादुर अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मुकाबले में चार टीमों की भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में शिवजी वॉरियर्स और सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
शनिवार को आईडीपीएल खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहला मैच शिवजी वॉरियर्स और ब्लैक कैब्स के बीच खेला गया। ब्लैक कैब्स की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। शिवजी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 79 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में ब्लैक कैब्स की टीम राजू की गेंदबाजी के आगे नहीं टिक पाई और मात्र 24 रन पर ढेर हो गई। राजू ने 5 विकेट लेकर केवल 3 रन दिए व मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सम्राट क्रिकेट एकेडमी और गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब ने 15 ओवर में 90 रन का स्कोर सम्राट एकेडमी के सामने रखा। जवाब में सम्राट क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज रजत धीमान ने 31 बॉल पर 72 रन की पारी और साथ ही 3 विकट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने मैच को 10 ओवर में ही टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मंडल ने बताया कि फाइनल मुकाबला शिवजी वॉरियर्स और सम्राट क्रिकेट एकेडमी के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर मयंक रैवानी, अभिषेक, शिवम, समृद्ध, हर्षित, प्रदीप, रूपेश, ऋषि, हिमांशु, अक्षय, दिलीप, शुभम गौड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें