फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने पांच पदाधिकारियों को किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला। एबीवीपी ने संगठन में अनुशासनहीनता करने और छात्र संघ चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों के साथ गड़बड़ी करने पर पांच पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। अब परिषद निकाय चुनाव में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाएगी।
शनिवार को एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विकास जोशी ने भानियावाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में डोईवाला डिग्री कॉलेज से जुड़े पांच पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के निष्कासन करने के संबंध में जानकारी दी। विकास जोशी ने बताया कि अनुशासनहीनता साबित होने पर पूर्व प्रदेश सहमंत्री अनुज जोशी, गढ़वाल संभाग छात्रा प्रमुख संगीता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश थापा, सह जिला छात्रा प्रमुख नीलम, छात्र संघ में पदाधिकारी मोहित कक्कड़ को निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश विद्यार्थी ने बताया कि परिषद का राजनीतिक दल को समर्थन नही हैं। परिषद मतदाता जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित करेगा। पत्रकार वार्ता में परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह नेगी, सागर प्रजापति, प्रकाश कोठारी, आयुष मल्ल, हिमांशु भट्ट, पंकज कुमार, विनोद चौहान, सोनू गोयल, विकास रावत, यश वेदवाल, नवीन सजवाण, रविंद्र बैलवाल, शिवम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें