गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जिलास्तरीय विद्यालयी कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोला ने किया।
कबड्डी के अंडर 19 प्रतियोगिता में दशोली ब्लॉक के खिलाड़ियों ने गैरसैंण को 46-34 अंकों से हराया। इसी प्रतियोगिता के अंडर 14 में दशोली ने घाट ब्लॉक को 37-10 अंकों से हराया। खो-खो के अंडर 14 वर्ग में जोशीमठ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने घाट के खिलाड़ियों को 2-1 अंकों से हराया। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी नरेश कुमार, बीईओ डीएल टम्टा, उपखंड शिक्षाधिकारी डीएल भारती, प्रधानाचार्य भरत सिंह बिष्ट, बसंती राय, उर्मिला फरस्वाण, मनोज शाह, दलवीर सिंह, भुवन चंद्र डिमरी, बिंदी लाल, राजेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा समन्वयक केसी पंत, लक्ष्मी नेगी और सीमा पुंडीर आदि मौजूद थे।