फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा गौचर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला अब 23 से 29 नवंबर तक होगा, जबकि प्रतिवर्ष मेला 14 नवंबर से आयोजित किया जाता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला आयोजन की रूपरेखा तय की गई और मेले का ब्राउसर जारी किया गया। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार हर आयु वर्ग के युवाओं के बीच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेले की सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले में फन गेम्स, मैजिक सो, रोबोटिक डांस, तंदूरा डांस, सेडो डांस और पुराने पहाड़ी गेम्स भी होंगे। इसके साथ ही फिल्म फेस्टिवल, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी तथा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें