फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। 15 अक्तूबर को बल्लियों के सहारे पिंडर नदी को पार करते समय बही आनंदी का शव 24 दिन बाद मिला। बृहस्पतिवार को पिंडर नदी में एक शव मिला था। शुक्रवार को शव की पहचान खेता-भौंरियाबगड़ की आनंदी के रूप में हुई है। शव का अंतिम संस्कार कैल-पिंडर नदी पर कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को बल्लियों के सहारे पिंडर नदी को पार करते समय खेता-भौरियाबगड़ की खष्टी देवी और आनंदी पिंडर में बह गई थीं। 15 अक्तूबर को ही खष्टी देवी का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर मिला था, लेकिन आनंदी का शव नहीं मिल पाया। हालांकि आनंदी की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंची थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को थराली बाजार में पुल के नीचे पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था, जिसकी शिनाख्त आनंदी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया के आनंदी के भाई प्रकाश राम ने शव की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें