श्रीनगर। शहर में स्थित रामलीला मैदान में आज (शनिवार) से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो रहा है। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर सुबह 9 बजे अलकेश्वर घाट से कार्यक्रम स्थल तक जल कलश यात्रा निकलेगी।
गायत्री परिवार के वासुदेव कालड़ा ने बताया कि महायज्ञ 13 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन ध्यान साधना, योग व्यायाम, देव पूजन व यज्ञ एवं प्रवचन होंगे। 13 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान मुंडन व जन्मदिन संस्कार भी संपन्न होंगे।