फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में ‘दबा’ स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। स्वच्छ भारत अभियान को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में निकाय प्रशासन की भी अहम जिम्मेदारी है लेकिन शहर में लगे कूड़े के ढेर नगर निगम प्रशासन की पोल खोल रहे हैं।
दिवाली पर शहर की सड़कों पर जगह जगह पटाखों व अन्य सामग्री की दुकानें लगाई गईं थी। बृहस्पतिवार को मुखर्जी मार्ग, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, दून रोड, घाट रोड आदि सड़कों पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि नगर निगम प्रशासन कूड़ा उठाने का दावा कर रहा है, मगर दोपहर तक हालत जस के तस नजर आए। ऐसे हालतों में नगर निगम प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि दिवाली पर सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें