फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धर्म संसद में शाकाहार अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। टोरंटो में सात दिवसीय विश्व धर्म संसद का बृहस्पतिवार को विधिवत समापन हो गया है। इस समारोह में उच्चाधिकारियों सहित विश्व के 85 देशों के लगभग दस हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भारत से धर्म संसद में शामिल होने वालों से एक स्वामी चिदानंद सरस्वती ने इस मौके पर कहा आज समय आ गया है कि हम संकल्प लें की हमारी अगली पार्लियामेंट ग्रीन पार्लियामेंट हो। प्लास्टिक मुक्त पार्लियामेंट हो। जिससे आने वाली पीढ़ियों को ग्रीन धरती, ग्रीन प्रकृति और स्वच्छ पर्यावरण दिया जा सके। धर्म संसद में मौजूद सभी लोगों ने स्वामी के सामने शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया। स्वामी ने कहा कि यह धार्मिक मुद्दा नहीं बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य, जीवन और धरती की बात है। इसलिए इसे अपनाने और शाकाहारी बनने का प्रयास करें। हम दूसरों के जीवन में शांति, प्रेम, सत्य, अहिंसा का प्रकाश फैलाएं, जिससे समाज में परिवर्तन आ सके। तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। स्वामी ने टोरंटो की सिख संगत की ओर से लगभग दस हजार लोगों को प्रतिदिन लंगर कराने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें