फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक डा. मैखुरी और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीश रावत होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 19वें पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के भूमियाल लाटू देवता और नंदा देवी की पूजा के साथ ही मेले का आगाज होगा। चार दिवसीय मेले में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरकेे मैखुरी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीश रावत सहित सात लोगों को मैती और एक को अन्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत करेंगे।
विज्ञापन

मेला समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि मेले में मांगल गीतों की प्रतियोगिता के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही लोक गीत, सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता के अलावा वॉलीबाल, कबड्डी, कुर्सी दौड़ भी होगी। मेले में लक्की ड्रॉ भी होगा। इस बार सम्मान समारोह के तहत जीबी पंत हिमालयन पर्यावरण एवं विकास संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके मैखुरी, स्कीइंग खिलाड़ी जगदीश रावत, विजय नौटियाल, साधना कोठियाल, गोवर्द्धन प्रसाद कैलखुरा, पत्रकार जितेंद्र पंवार, बच्चीराम मैखुरी को मैती सम्मान और सुखतोली के सरपंच नरेंद्र तोपाल को देवराम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें