फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी टैक्सी, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। झिंझौंणी जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां से दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे नारायणबग-झिंझौंणी मोटर मार्ग से झिंझौंणी जा रही टैक्सी कंडवाल गांव के सामने अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कंडवाल गांव के हर्षवर्द्धन (35) पुत्र सत्यप्रकाश, अनिल पुरोहित (21) पुत्र मोहन प्रसाद, शुभम भट्ट (20) पुत्र रमेश भट्ट और छैकुड़ा गांव के दिनेश चंद्र (45) पुत्र हरिबल्लभ, कमलेश (18) पुत्र महावीर प्रसाद और शारदा प्रसाद (40) पुत्र नरेंद्र प्रसाद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस कांस्टेबल अजय बिष्ट और धीरेंद्र नेगी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। इसके बाद घायलों को 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीएचसी के फार्मासिस्ट जेएस नेगी ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल कमलेश और शुभम को रेफर कर दिया गया है। अन्य की हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें