फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवंतरि जयंती पर किया दस वैद्यों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

ऋषिकेश आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से धनवंतरि जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना के साथ 10 वैद्यों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को लक्ष्मणझूला रोड स्थित धनवंतरि भवन परिसर में स्थापित मंदिर में सामूहिक पूजा की कई। इस मौके पर डॉ. रवि कौशल ने कहा कि भगवान धनवंतरि को हिंदू धर्म में देव वैद्य का पद हासिल है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा में मन-कर्म और वचन का संतुलन जरूरी है। वात-पित्त एवं कफ का 24 घंटे में दो बार प्रभाव रहता है। इनके असंतुलन से ही व्यक्ति रोगी बन जाता है। डॉ. आनंद भास्कर ने कहा कि बदलती दिनचर्या के मुख्य कारक टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर में अधिक समय तक व्यस्त रहने से अनिद्रा, तनाव, हृदय व पेट रोग से लोग ग्रसित होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. एके शर्मा, जेपी राठी, अरुण कुमार, एमएल मोर्य, महादेव काला, मधु शर्मा, मोविन अहमद, आरके उनियाल को उत्तराखंड गौरव की मानव उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. सीएल कोहली और वैद्य विरेन्द्र शर्मा रहे। इस अवसर पर डॉ. सीमा सक्सेना, कपिल गुप्ता, महावीर काला, पीएल कपूरवान, हर्ष शर्मा, विंदेश्वरी नौटियाल, मुन्नी लाल, डीके श्रीवास्तव, डीपी वलोदी आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें