फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता बंधुओं ने बदरीनाथ की छत में लगवाई पांच किलो सोने की परत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भगवान बदरीनाथ सोने की छत के नीचे विराजमान हो गए। सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत पर करीब पांच किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है। यह कार्य दस कारीगरों ने दो दिन में पूरा किया है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आए सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं ने एक वर्ष पूर्व बीकेटीसी से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह की छत पर सोने की परत चढ़ाने की इच्छा जाहिर की थी। गत 16 मई के बाद बदरीनाथ की छत पर सोने की परत चढ़ाए जाने का कार्यक्रम था, लेकिन गुप्ता बंधुओं के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ व्यापारिक रिश्तों के कारण सोने की परत चढ़वाने का काम शुरू नहीं हो पाया। हो-हल्ला होने पर मंदिर समिति ने राज्य सरकार से इस मामले में निर्णय लेने का अनुरोध किया, लेकिन इसी बीच मंदिर समिति भंग हो गई। सरकार के इस फैसले को लेकर एक पक्ष ने न्यायालय की शरण ले ली। हालांकि प्रकरण अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।
बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की परत चढ़वाने बिछाने की इच्छा एक वर्ष पूर्व जताई गई थी, लिहाजा छत में सोने की परत चढ़ाने का काम करवाया गया। इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं है। छत पर सोने की परत चढ़ाने का काम सहारनपुर के कारीगरों ने दो दिन में पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें