श्रीनगर। चौरास में चल रहे शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी की चौथी सांस्कृतिक संध्या में कीर्तन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नागराजा कीर्तन मंडली सुपाणा विजयी रही।
रविवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल (रिटा.) ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चौरास क्षेत्र के रहने वाले शहीद मेजर अतुल सिंह उनके साथ कारगिल युद्ध में थे। इस मौके पर आयोजित कीर्तन प्रतियोगिता में क्षेत्र की 13 कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो राउंड में संपन्न हुई। प्रथम राउंड में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दूसरे राउंड के लिए 6 टीमों का चयन किया गया। नागराजा कीर्तन मंडली सुपाणा 124 अंकों के साथ बाजी मारी। जबकि सूर्या कीर्तन मंडली मढ़ी चौरास ने द्वितीय और किलकिलेश्वर नौर कीर्तन मंडली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में जगमोहन, विशाल जाटव व प्रिया जाटव शामिल थे। इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथि भोपाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि डा. प्रताप भंडारी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शैलेश मलासी ने किया। इस मौके पर अनिल बिष्ट, विनोद चमोली, मुकेश बर्त्वाल, रोहित बिष्ट व कमलेश थपलियाल आदि मौजूद थे।