फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसी, एसटी शिक्षक एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एससी, एसटी शिक्षक एसोशिएसन की जिला स्तरीय शैक्षणिक उन्नयन गोष्ठी में सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या पर चर्चा की गई। इस दौरान इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक रघुनाथ आर्य ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक उन्नयन गोष्ठियों में हुई चर्चा परिचर्चा से ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों को सरकारी स्कूलों की दिशा और दशा को संवारने के प्रयास करने चाहिए। इस दौरान आयोजकों ने इंटर बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गैैैैरसैंण के छात्र हिमांशु, जीआईसी टंगसा के आदित्य, जनता इंटर कॉलेज घंडियाल के दीपक सौरियाल, जीआईसी टंगसा की नेहा कोहली, जनता इंटर कॉलेज घंडियाल की कविता तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले राउमावि सलना की राखी, जनता इंटर कॉलेज घंडियाल के मनीष कुमार, जीआईसी पंचाली के राजीव वर्मा, राकउमावि देवाल की अपेक्षा, जीआईसी सावरीसैंण की अंजनी, जीआईसी टंगसा के अमित कुमार, जीआईसी तपोवन की प्रिया राणा को पुरस्कृत किया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीईओ बेसिक चमोली नरेश कुमार हल्दियानी, एसोसिएसन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया, मंत्री जितेंद्र बुटोला, संजय कुमार शाह, सोहन लाल, भारत भूषण शाह, अंजली आर्य, आरएल आर्य, केएल रड़वाल, कैलाश चंद्र, धनपति शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें