फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में शुभम तथा डबल्स में प्रेरित व ओम रहे चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित मंगला देवी स्मृति स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। सब जूनियर वर्ग में शुभम और डबल्स में प्रेरित व ओम चैंपियन रहे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया गया। बालिका अंडर 19 वर्ग में पल्लवी (एसजीआरआर), बालक वर्ग में मोहित लिंगवाल (केंद्रीय विद्यालय पौड़ी) ने बाजी मारी। जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग डबल्स में प्रांजलि व मान्या (एसजीआरआर), बालक वर्ग डबल्स में मोहित व नितिन (केद्रीय विद्यालय पौड़ी), अंडर 14 बालक वर्ग में शुभम मंमगाईं (रैनबो पब्लिक स्कूल), अंडर 14 डबल्स में प्रेरित व ओम (सेंटथेरेसास पब्लिक), अंडर 14 बालिका सिंगल में पीहू नेगी, अंडर 17 बालक वर्ग में अक्षत नेगी (केंद्रीय विद्यालय पौड़ी), अंडर 17 बालिका डबल्स में पीहू नेगी व संभवी (सेंट थेरेसास पौड़ी) अडंर 17 बालक डबल्स में अक्षत व अमन (केंद्रीय विद्यालय पौड़ी) चैंपियन रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के आयोजन में कृपाल सिंह पटवाल, मनीष कोठियाल, जगदीश नेगी, शिवम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें