फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति होंगे मुख्यातिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स संस्थान का पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्यातिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस वर्ष 2012 प्रथम बैच के 44 छात्र-छात्राओं जबकि नर्सिंग के 2013 बैच के 58 और 2014 बैच की 59 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें से आठ गोल्ड मेडलिस्ट को राष्ट्रपति के हाथों डिग्री प्रदान की जाएगी। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि राष्ट्रपति करीब साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक संस्थान में ही रहेंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की अवधि एक घंटे की होगी। इस दौरान निदेशक संस्थान की प्रगति रिपोर्ट और भावी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। कुछ घंटों के लिए एम्स निदेशक का कार्यालय राष्ट्रपति के लिए समर्पित कर दिया गया है। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं की शुक्रवार को रिहर्सल कराई गई। प्रो. रविकांत ने बताया कि दीक्षांत समारोह में एम्स दिल्ली के पैटर्न को फालो किया जाएगा। निदेशक कार्यालय में राष्ट्रपति के लिए हॉटलाइन की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर डीन सीएसआर व एडिशनल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के शामिल होने से संस्थान एक श्रेणी और परिपक्व होगा।
दिनभर तैयारियों में जुटा रहा संस्थान
ऋषिकेश। आयोजन को लेकर एम्स प्रशासन शुक्रवार को दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति का दीक्षांत समारोह में आना संस्थान की ओर से जनता की सेवा और समर्पण के लिए सर्टिफिकेट की तरह है। बताया कि राष्ट्रपति के हाथों आठ गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें से एक पीएचडी स्कॉलर है, जबकि पांच एमबीबीएस और दो नर्सिंग पास आउट हैं। राष्ट्रपति सभी आठ छात्र-छात्राओं के साथ भोजन भी करेंगे। निदेशक ने बताया कि बाकी पासआउट हुए छात्र छात्राओं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा डिग्री प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें