गोपेश्वर। चमोली जिला टेबल-टेनिस संघ की ओर से आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग के एकल में यूपीएस गोपेश्वर के पीयूष पंवार ने क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण के कृष झिंक्वाण को 09-11, 09-08, 11-09 व 15-11 से हराकर जीत हासिल की।
बालिका वर्ग में यूपीएस गोपेश्वर की स्नेहा नेगी ने जीजीएचएस नैग्वाड़ की तनुजा नेगी को 11-05, 11-09 और 11-08 से हराया। बालक-बालिका सब-जूनियर एकल वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल के आदित्य नेगी ने अपने ही विद्यालय के अनमोल तिवारी को 08-11, 11-08, 11-07 व 11-06 से मात दी, जबकि नेशनल पब्लिक स्कूल की पूनम चौधरी ने जीजीएचएस नैग्वाड़ की अमीषा आर्य को 11-08, 11-06, 07-11 व 11-07 से हराया। वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम चौधरी, हेम पुजारी, आरएस कठैत, जयदीय झिंक्वाण, वीके अग्रवाल, रमेश पंखोली और नवीन कुंवर आदि मौजूद थे।