गौचर। अराजक तत्वों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनांई में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र और पालिका के वार्ड एक के पोलिंग बूथ के भवन का दरवाजा तोड़कर वहां रखे दस्तावेज फाड़ डाले। प्रधानाध्यापिका प्रेमलता पुरोहित ने राजस्व पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधानाध्यापिका प्रेमलता पुरोहित ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब विद्यालय में कार्यरत कर्मी विद्यालय आए तो घटना का पता चला। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्र में कोई चोरी नहीं हुई है। उन्होंने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। राजस्व उप निरीक्षक जेसी ओलिया ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।