गैरसैंण। कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी की मांग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को रेल लाइन से जोड़ने के लिए देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भेजा। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गैरसैंण सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके चलते गैरसैंण को रेल लाइन से जोड़ने की मांग स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है।