फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर छात्र संघ के सभी पदों पर होगी पुर्न मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव मामले में अपीलीय अधिकारी (कुलपति) ने ग्रीवांस सेल के निर्णय को बरकरार रखा है। अपीलीय अधिकारी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को 16 नवंबर तक छात्रसंघ के सभी पदों पर दोबारा मतगणना करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता की शिकायत की गई थी। जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर मतदान से अधिक मतपत्र पाए जाने की शिकायत की थी। इस संबंध में जय हो छात्र संगठन के अमित प्रदाली ने आरटीआई के तहत सूचना भी मांगी थी, जिसमें छात्रसंघ के सभी पदों पर अनियमितता स्पष्ट हुई थी। इसके बाद ग्रीवांस सेल ने चुनाव अधिकारी को सभी पदों पर दोबारा मतगणना के निर्देश दिए थे। हालांकि ग्रीवांस सेल के निर्णय के खिलाफ चुनाव समिति व जय हो छात्र संगठन ने अपीलीय अधिकारी (कुलपति) के समक्ष अपील की थी, लेकिन अपीलीय अधिकारी (कुलपति) ने ग्रीवंास सेल के निर्णय को बरकरार रखते हुए 16 नवंबर तक सभी पदों पर दोबारा के आदेश जारी किए हैं। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें