फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर-पोस्टर से बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने मतदाता रैली का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को मत का इस्तेमाल करने की अपील की। बृहस्पतिवार को हिमालयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी और हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से रैली निकाली। यूनिवर्सिटी कैंपस से शुरू हुई रैली विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए। वोट देना सबका कानूूनी अधिकार है। उन्होंने संस्थान के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। रैली में छात्र छात्राओं ने मतदान के समर्थन में जमकर प्रेरक नारे बुलंद किये। हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मतदाता जागरुकता थीम पर पोस्टर बनाए गए। कार्यक्रम में अनुभा नागलिया, मनीष जैन, आशीष पसबोला, तनवीर अहमद, करन, बलबीर नेगी, सय्यद आलीन अली, कुलदीप पठोई, महेश आंनद, प्रीति प्रभा, जयंत आदि तमाम लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें