फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से तैयार होंगे ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले उत्पादों को बाजार देने के लिए विकास विभाग ने हाट बाजार तैयार करने की योजना बनाई है। योजना के प्रारंभिक चरण में प्रत्येक ब्लाक में एक हाटबाजार विकसित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय काश्तकार अपने उत्पादों को बेच पाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की आर्थिकी सुुुधारने के प्रयास लगातार जिला प्रशासन कर रहा है। इसके तहत 26 और 27 अक्तूबर को कालेश्वर में हिमालयन कान्क्लेव कर विभिन्न कंपनियों के साथ उत्पादकों का सीधा करार भी किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों में हाट बाजार विकसित करने की योजना भी जिला प्रशासन के निर्देश पर विकास विभाग बना रहा है। योजना के अनुसार गांव में गठित समूह स्थानीय उत्पाद, मंडुवा, आलू, राजमा सहित सब्जियां आदि उत्पादों को इन हाट बाजारों में बेच सकेंगे। इसके लिए मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक में एक हाट बाजार तैयार करने की योजना तैयार की गई है। कर्णप्रयाग ब्लाक में हाट बाजार तैयार करने के लिए विकास विभाग भूमि की तलाश में जुटा है। खंड विकास अधिकारी आरएस राणा का कहना है कि हाट बाजार तैयार करने के लिए बगोली के साथ ही नौटी क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन सही जगह नहीं मिल पाई है। सोनला न्याय पंचायत में हाट बाजार तैयार करने के लिए भूमि तलाशी जा रही है। भूमि मिलने के बाद हाट बाजार तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें