फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इडिंयन कोस्टगार्ड के महानिदेशक होंगे गढ़वाल विवि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता विवि के कुलाधिपति पूर्व आईएएस योगेंद्र नारायण करेंगे। दूसरी ओर विवि दीक्षांत समारोह के लिए अपना गणवेश निर्धारित नहीं कर पाया। इसके चलते अब दीक्षांत समारोह के दौरान अतिथियों व छात्रों को पूर्व से चले आ रहे गणवेश में ही दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने दीक्षांत समारोह के संबंध में पत्रकारों से वार्ता की। प्रो. नौटियाल ने बताया कि समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियां लगभग पूरी होने वाली हैं। समारोह के आयोजन के लिए 14 कमेटियां बनाई गई हैं, जिन्हें आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में 1200 पीजी छात्र, 250 पीएचडी छात्रों के अलावा करीब 300 से अधिक अतिथि व विवि के सभी शिक्षक मौजूद रहेंगे। प्रो. नौटियाल ने कहा कि 28 नवंबर से 30 नवंबर तक अभ्यास किया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान एक संदेश पुस्तिका भी प्रकाशित की जाएगी। विवि दीक्षांत समारोह के लिए अपना गणवेश निर्धारित नहीं कर पाया। इसके चलते अब दीक्षांत समारोह के दौरान अतिथियों व छात्रों को पूर्व से चले आ रहे गणवेश में ही दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करना होगा। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि स्थायी कुलपति न होने के कारण आर्डिनेंस में बदलाव नहंीं किया जा सका। प्रेसवार्ता में कुलसचिव डा. एके झा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. सीएस शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें