फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में एनएच की निकली भूमि, प्रशासन ने सड़क का काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्वीलों गांव में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के तहत चल रहा सड़क निर्माण का काम बुधवार को प्रशासन ने रोक दिया। दरअसल जहां निर्माण कार्य चल रहा है उसे ग्रामीण अपनी जमीन बता रहे थे जबकि वह जमीन दस्तावेजों में लोनिवि एनएच की निकली। प्रशासन ने अब एनएच के अधिकारियों को कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ग्वीलों गांव के समीप भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार को सुबह यहां सड़क कटिंग कार्य चल रहा था, लेकिन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि को अपनी बताकर कार्य रुकवा दिया। चंद्र सिंह, सुभागा देवी और रश्मि देवी ने आरोप लगाया कि जहां सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, उस पर उनका मालिकाना हक है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ की मौजूदगी में तहसील कर्मचारियों ने भूमि की नापजोख की, जो लोनिवि एनएच की निकली। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि भूमि के दस्तावेजों की जांच के बाद भूमि एनएच की मिली है। ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दे गई गई है। काम रुकवा दिया गया है। एनएच के अधिकारियों को कार्यदायी संस्था को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें