श्रीनगर। इस बार पटाखों की दुकानें जीआईएंडटाई मैदान में लगेंगी। भीड़-भाड़ वाले बाजारों में पटाखों की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। पूर्व में पटाखों की दुकानें शहर के व्यस्ततम गोला बाजार में सजती थी। जो कि सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील था।
बुधवार को तहसील प्रशासन व पालिका प्रशासन ने पालिका सभागार में व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि इस बार पटाखों की दुकानें किसी भी सूरत में गोलाबाजार व अन्य व्यस्ततम बाजारों में नहीं लगाई जाएंगी। पटाखों की दुकानों के लिए जाईआईएंडटीआई मैदान चयनित किया गया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पटाखों की दुकान लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।