फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गढ़वाल। देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजित रन फॉर यूनिटी के तहत छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अफसरों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ भी ली।
अव्वल छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/देवाल। स्पोर्ट्स स्टेडियम से गोपीनाथ मंदिर परिसर और पुन: स्टेडियम तक हुई रन फॉर यूनिटी में साहिल नेगी, हिमांशु, नितिन, सौरभ, शैलजा, प्रियंका, अंकुर, विनय, विपिन और सुमित अव्वल रहे। अव्वल छात्र-छात्राओं को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल विभाग की ओर से किया गया। उधर पोखरी के मिनी स्टेडियम में आयोजित रन फॉर यूनिटी में विभिन्न विद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक-बालिका वर्ग में अजय-सुभद्रा ने प्रथम, प्रवेश-सावित्री ने द्वितीय और मुकेश-आराधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के साथ ही अधिकारियों ने भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली। अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने कलक्ट्रेट स्थित खाद्यान्न, बचत, निर्वाचन, आपदा, कोषागार, आबकारी, डीआरडीए के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को विकास को लक्ष्य बनाकर ईमानदारी व टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के जीआईसी और जीआईसी, जीआईसी सिमली, रामेश्वरी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर सिमली, आदर्श प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल गौचर में भी कार्यक्रम हुए। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जीआईसी नारायणबगड़ में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें ओमवीर प्रथम और दीपक राम द्वितीय रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आरएल रोधियाल सहित शिक्षक मौजूद रहे। देवाल में राइंका चैपड्यों के छात्रों ने स्व. पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिगपाल सिंह गड़िया और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। थराली, गैरसैंण, आदिबदरी आदि स्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें