ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रेड फोर्ड इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मिशन साहसी गर्ल्स सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। वीरभद्र स्थित रेड फोर्ड इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद चौहान ने कहा कि समाज में महिलाओं में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम से छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना है।
स्कूल के चैयरमेन शूरवीर बिष्ट ने भी समाज में महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां खुद मजबूत होकर मुकाबला करने में समर्थ हैं। इस तरह से कार्यक्रम से उनका आत्मविश्वास भी बढे़गा। इस अवसर पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीगुुरुराम राय इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी। इस मौके पर यूथ फाउंडेशन के मुख्य प्रशिक्षक रिटायर्ड कैप्टन बलवीर सिंह रावत, जिला छात्रा प्रमुख अंजलि शर्मा, काजल थापा, प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, मनोज सिंह बिष्ट, गौरव शोभित मौजूद थे।