फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने किया दुकानों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को नगर क्षेत्र में जिला अभिहित अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान दूध के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस स्टेंड, मंदिर मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों में आकस्मिक छापेमारी की। प्रतिष्ठान मालिकों से कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और उनका समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य सहायक महानंद भट्ट भी मौजूद थे। जिला अभिहित अधिकारी अनोज कुमार थपलियाल ने कहा कि जल्द ही चमोली बाजार के साथ ही जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्र के बाजारों में भी मिष्ठान का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें