फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी ने मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना कंपनी एनटीपीसी की ओर से क्षेत्र के विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। कंपनी की ओर से जीआईसी व जीजीआईसी जोशीमठ, जीआईसी बड़ागांव, तपोवन और आईटीआई ढाक के 31 मेधावियों को छात्रवृत्ति बांटी गई। महाप्रबंधक (परियोजना) एनएस ठाकुर ने बताया कि इंटर स्तर तक के 28 छात्र-छात्राओं को तीन हजार और आईटीआई के तीन छात्रों को पांच हजार छात्रवृत्ति के रूप में वितरित किए गए। कंपनी की ओर से सभी विद्यालयों को पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, ग्राम प्रधान गणेशी देवी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें