फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट टैक्सी चालकों ने आयुक्त के समक्ष दिखाया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला टैक्सी संचालित करने के विरोध में सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति से जुड़े लोगों ने परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ओला की टैक्सी सर्विस का विरोध एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति ने शुरू कर दिया है। विगत दिनों एयरपोर्ट पर भी आवाजाही को बाधित कर नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को समिति के प्रधान संजय के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने परिवहन आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। एयरपोर्ट टैक्सी चालक और मालिक समिति पदाधिकारियों का कहना है कि ओला की ओर टैक्सी शुरू होने से समिति से जुड़े वाहनों के कार्य पर प्रभाव पड़ेगा। विरोध दर्ज कराने वालों में दून टैक्सी चालक एसोसिएशन के राजेंद्र सिंह, एयरपोर्ट समिति के रोशन सैनी, कीर्ती नेगी, महेंद्र भारती, दिनेश कोठियाल, सतीश नेगी, तस्लीम मलिक, आशु ममगाईं, विजेंद्र सिंह मनवाल, जयदीप, संजय जायसवाल, दीपक पांडे, संदीप, मनीष चक्रवर्ती, अमरजीत सिंह, अजीत सजवाण, ललित, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें