फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

456 में से महज 272 ने परीक्षा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की परीक्षा रविवार को परीक्षा केंद्र डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। केंद्र पर पंजीकृत 456 में से 272 ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा प्रात: 10 से 12 बजे तक हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दौरानआब्जर्वर दीपेश्वर दत्त बहुगुणा और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में वीके जौहरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 456 में से 272 परीक्षार्थी ही उपस्थिति हुए। परीक्षा संचालन में बीडी ममगाईं, आरपी बडोनी, जेपी चमोली, अश्वनी गुप्ता, ओम प्रकाश काला, आलोक जोशी, विवेक बधानी, सुदेश सहगल, सीमा रावत, रत्नेश कुमार, चेतन कोठारी, मदन थपलियाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें