फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा-कांग्रस में लॉबिंग हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नए सिरे से चुनाव की कवायद शुरूहो गई है। भाजपा ने देवर-खडोरा वार्ड से भागीरथी कुंजवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के थराली विधायक निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस के जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल दी थी। इसके बाद सरकार ने शीघ्र चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच नवंबर को निर्वाचन की घोषणा कर दी। अब यह सीट सत्ता दल भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। भाजपा फिर से इस सीट पर काबिज होने के लिए सब कुछ दांव पर लगा सकती है। 27 सदस्यों वाली चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष जब मुन्नी शाह बनीं थी, तो उन्हें 14 मत हासिल हुए थे।
प्रतिपक्ष कांग्रेस की माहेश्वरी कन्याल को 12 मत प्राप्त हुए थे, जबकि एक मत अवैध हुआ था। दलीय आधार पर तब भाजपा के निर्वाचित सदस्य सात थे। बाकी निर्दलीय और दूसरे सदस्यों को मिलाकर भाजपा ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की थी। अब जब नए सिरे से इस सीट पर चुनाव होने जा रहे हैं, तो भाजपा अभी से सदस्यों को रिझाने में लग गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जल्द ही पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी। कांग्रेस मजबूती के साथ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि अधिकतर सदस्य भाजपा के पक्ष में हैं। अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा फिर से काबिज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें