फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में लक्ष्मण और परशुराम संवाद रहे आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरी बांध कालोनी में चल रही रामलीला के 9वें दिन खर-दूषण वध की लीला का मंचन हुआ। जिसमें राक्षसों का वध होते ही दर्शक रोमांचित हो गए। शुक्रवार शाम को रामलीला के पहले दृश्य में सूर्पनखा ने श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। जिस पर श्रीराम ने विवाहित होने का हवाला देते हुए लक्ष्मण के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने की बात कही। जब सूर्पनखा ने लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने भी विवाह से इंकार कर दिया। इससे क्रोधित सूर्पनखा ने राक्षसी रूप धारण कर माता सीता पर हमला करने का प्रयास किया। यह देख लक्ष्मण ने सूर्पनखा के नाक-कान काट लिए। जिसके बाद वह अपने भाई रावण के पास गई। बहन की दशा देख रावण गुस्से से बौखला गया, उसने राम-लक्ष्मण से बदला लेने के लिए खर और दूषण नाम के राक्षसों को भेजा। जिनका श्रीराम व लक्ष्मण ने वध कर दिया। रामलीला में रावण बने नरेंद्र रावत समेत अन्य सभी कलाकारों के जीवंत अभिनय एवं संवाद अदायगी को दर्शकों ने खूब सराहा। आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि जल विद्युत निगम के ईई रेंद्र पंवार ने समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर गजेंद्र राणा, जितेंद्र रावत, मोहन रावत, कमलेश कुमार, मोहन राणा, रवींद्र रावत, विरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर भाष्करेश्वर रामलीला समिति भटवाड़ी द्वारा आयोजित रामलीला में राम वनवास के दृश्य का मंचन किया गया। जिसमें कैकेई हठ के चलते राजा दशरथ ने राम को 14 वर्ष के लिए वनवास पर भेज दिया। पिता के वचन व आदेश का पालन करते हुए श्रीराम व माता सीता ने सभी सुख सुविधाओं को छोड़कर वन की तरफ प्रस्थान किया। इस बीच अपने भाई व भाभी की सेवा व रक्षा के लिए लक्ष्मण भी उनके साथ चल दिए। इन दृश्यों में कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय को देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्वामिनी परमानंदा अम्मा जी सहित नरेंद्र बुटोला, राकेश बुटोला, राजेंद्र रतूड़ी, राजेश रतूड़ी, ललित नौटियाल, संजय सेमवाल आदि मौजूद रहे।
>>>>>>>
लक्ष्मण और परशुराम संवाद का हुआ मंचन

श्रीनगर। जय शांति रामलीला कमेटी भक्तियाना की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन धनुष खंड व लक्ष्मण, परशुराम संवाद का मंचन आकर्षण के केंद्र रहे। इस मौके पर धनुष खंड लीला के मंचन में कलाकारों ने जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं सीता की विदाई से दर्शक भाव विभोर हो गए। आयोजित धनुष खंड मंचन में देश विदेश से पहुंचे राजाओं ने करतब दिखा कर दर्शकों को लोट पोट कर दिया। इस मौके पर योगश पुरी, आशीष कठैत, अभिषेक नौटियाल, राजीव, अमित, मनीष बडोनी गजेंद्र मैठाणी व हिमांशु बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

>>>>>

सियाराम, लक्ष्मण, हनुमान की निकली शोभायात्रा
पीपलकोटी/घाट। ज्योति क्लब की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध कर माता सीता को अपने साथ अयोध्या ले आते है। अयोध्या पहुंचने पर सीता माता की पवित्रता पर उठे सवालों के बाद भगवान श्रीराम ने माता सीता की अग्निपरीक्षा ली, जिसमें माता सीता के सम्मुख अग्नि भी नतमस्तक हुई। श्रीराम व लक्ष्मण की घर वापसी पर अयोध्यावासियों ने उनका फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भव्य रुप से भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया है। इससे पहले रामभक्तों ने पीपलकोटी बाजार में श्रीराम परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली। मौके पर ज्योति क्लब के अध्यक्ष भुवन लाल, सचिव अतुल शाह, संरक्षक दीप लाल शाह, बहादुर सिंह भंडारी, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र राणा, मृदुल शाह, बीपी भट्ट, सुनील शाह, राहुल भट्ट, शुभम शाह, पूर्व प्रधान महावीर राणा, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, घाट पुराने बाजार में रामलीला मंचन में श्रीराम वनवास का मंचन हुआ। जबकि सैकोट में हनुमान दर्शन व लंका दहन लीला का आयोजन किया गया।
>>>>>>>>>>>>>>
रावण ने छल से किया सीता हरण
कर्णप्रयाग। सदाशिव रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के छठवें दिन रावण ने छल से किया जगदजननी सीता माता का हरण किया। रामलीला मंचन में नन्हीं बालिकाओं सुहानी थापा, मुस्कान पुरोहित, अंकिता, भूमिका, खुशी और प्रेरणा सहित अन्य कलाकारों के अभिनयों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कांति प्रसाद डिमरी, पूर्व दायित्वधारी सरदार संत सिंह, पूर्व निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल, दिनेश मैखुरी, राकेश कुमार डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें