फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी की फेसबुक पेज हैक, जांच में जुटी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक से कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव अग्रवाल का फेसबुक पेज अचानक हैक हो गया है। इस संदर्भ में लक्ष्मणझूला थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

माधव अग्रवाल का आरोप है कि विरोधी उसकी छवि खराब करने के लिए पहाड़ी भुला (छोटा भाई) नामक फेसबुक अकाउंट से उनके अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। डिलीट करने की कोशिश में फेसबुक पेज लॉक हो गया। फिलहाल मैंने अपना पासवर्ड चेंज कर मामले की शिकायत पुलिस से है। थाना अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि माधव अग्रवाल के फेसबुक आईडी पर किसी व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। जांच के लिए मामला एसटीएफ को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें