फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्र करेंगे टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले राजकीय आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्र अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जीआईसी कमांद में टिहरी जनपद की स्कूली खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विकासखंड कीर्तिनगर के आदर्श विद्यालय मंगसू के छात्रों ने दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता छात्रों के नगर में पहुंचने पर अभिभावकों सहित विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। विद्यालय के सहायक अध्यापक किशोर सिंह सजवाण ने बताया कि अंताक्षरी व व्यायाम विशेष प्रदर्शन में विद्यालय के 21 छात्र-छात्राओं ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। अब विजेता टीम 28 से 30 अक्तूबर को नैनीताल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी सहित विद्यालय प्रबंध समिति ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें