फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में भाजपा और कर्णप्रयाग में कांग्रेस के लिए बागी बने चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले की नगर पालिका गौचर और कर्णप्रयाग में भाजपा-कांग्रेस को अपनों से ही चुनौती मिल रही है। हालांकि दोनों दलों के नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं, लेकिन कई दौर की वार्ता और बैठक के बाद भी बागी चुनाव लड़ने पर अडिग हैं।
नगर पालिका गौचर में 18 सालों से भाजपा निकाय चुनाव में जीत नहीं पाई है। यहां 2003 में कांग्रेस की शिवदेई देवी और 2008, 2013 में लगातार कांग्रेस के मुकेश नेगी ने यहां जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनावों में यहां भाजपा के लिए जीत प्रतिष्ठा का सवाल बनी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता महाराज लिंगवाल की पत्नी मीना लिंगवाल के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने से भाजपा की मुश्किलें यहां कई गुना बढ़ गई हैं। वहीं कर्णप्रयाग नगर पालिका में भी अलग राज्य बनने के बाद से भाजपा का खाता नहीं खुला है। वर्ष 2003 में यहां कांग्रेस के टिकट पर ललित नैनवाल ने बाजी मारी थी जबकि 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाजपा की बागी मनोरमा डिमरी तो वर्ष 2013 में यहां निर्दलीय सुभाष गैरोला जीते। इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज महिला कांग्रेस की अनीता नेगी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर चुकी हैं। हालांकि भाजपा बैठकें कर नाराज प्रत्याशियों को मनाने में जुटा हुआ है तो कांग्रेस में भी वार्ता का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बागी उम्मीदवार बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का समीकरण
जोशीमठ। नगर पालिका जोशीमठ में कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में होने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां अध्यक्ष पद के लिए दस उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, बसपा और भाकपा (माले) सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 7794 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पालिका में नौ वार्ड हैं, जिसके लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। कांग्रेस से तीन बागी रमेश सती, राजीव रंजन, सुभाष डिमरी भी चुनाव मैदान में हैं। इन्होंने निर्दलीय ही नामांकन किया है। हालांकि 27 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद ही अध्यक्ष पद पर स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन मौजूदा समय में सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें