फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में दिव्यांगों को सिखाई जाएगी ब्रेल लिपि

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में दिव्यांगों को सिखाई जाएगी ब्रेल लिपि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। द ग्रोइंग प्लांट्स ने मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान और दून डिफ्रेंटली एबल ट्रस्ट के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए एडवोकेसी पर एक दिवसीय कार्यशाला और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उत्तराखंड दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि राज्य के सभी ब्लाकों में दृष्टि बाधित दिव्यांगों को ब्रेल लिपि सिखाई जाएगी।
हरर्बटपुर क्षेत्र स्थित फतेहपुर में आयोजित कार्यक्रम में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सामान्य व्यक्ति से ज्यादा प्रतिभावान होते हैं।
विज्ञापन

राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले देशभर के दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में दिव्यांग सलाहकार बोर्ड बनने के बाद अब प्रदेश के 95 ब्लॉकों में वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांग महिलाओं के पुनर्वास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड का मुख्य लक्ष्य प्रत्येक ब्लॉक में दृष्टि बाधित दिव्यांगों को ब्रेल लिपि सिखाने का है, ताकि दिव्यांग आत्मनिर्भर होकर सम्मानजनक जीवन जी सकें।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग जागरूक महत्वाकांक्षी पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के 46 दिव्यांगों का चयन किया गया था, जिनमें से कार्यक्रम में 40 ही पहुंच सके हैं। आयोजन में डॉ. एमपी मेहरा और निरुपमा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अमित डोभाल, सुरिंदर रावत, अनिल सक्सेना, चंद्रमोहन सजवाण, आरबीआई अहमदाबाद के मैनेजर भूपिंदर त्रिपाठी, सतीश चौहान, आभा रानी, सुनीता सैनी, कृष्ण नौटियाल, गौरव धीमान, राष्ट्रीय कोच नरेश नयाल, राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान पंकज राणा, अंतरराष्ट्रीय पैराओलंपिक खिलाड़ी दिलराज कौर, उत्तराखंड ब्लाइंड फुटबॉल टीम के जूनियर कोच विपिन, आकाश रावत, डॉ. पहल सैनी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें