फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल बैक पेपर परीक्षा शुल्क हो कम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। युवा कांग्रेस ने गढ़वाल विवि प्रशासन से स्पेशल बैक पेपर परीक्षा शुल्क कम किए जाने की मांग की है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को युवा कांग्रेस टिहरी के जिलाध्यक्ष अरुणोदय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलपति से वार्ता की। अरुणोदय नेगी ने कहा कि स्पेशल बैक पेपर की सुविधा सभी सेमेस्टरों में दी जानी चाहिए। कहा कि बैक पेपर परीक्षा शुल्क 750 रुपये है, लेकिन स्पेशल बैक पेपर का शुल्क विवि 1250 ले रहा है। जो कि बहुत अधिक है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मांग की है कि स्पेशल बैक परीक्षा शुल्क कम किया जाए। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान अरुण नेगी, पंकज जोशी, अजय, रोहित चौधरी, नीरज रावत, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें