फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजामंडल पार्टी की बैठक में निकाय चुनावों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रजामंडल पार्टी निकाय चुनाव में सीधे तौर पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी। बल्कि कांग्रेस व भाजपा के विकल्प के तौर पर सुयोग्य प्रत्याशी को चुनाव में सहयोग देगी।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में प्रजामंडल पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निकाय चुनाव व पार्टी के विस्तार पर चर्चा के साथ चुनावों में पार्टी की भूमिका पर गहनता से विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि पार्टी वर्तमान निकाय चुनाव में प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी, लेकिन लोकसभा व पंचायत चुनावों में तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी की अध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों का साथ देगी जो पहाड़ की हर लड़ाई में सक्रिय रहे हो। कहा पार्टी पहाड़ में शराब बंदी, उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप रोजगार सृजन, मनरेगा में खेती करने पर मानदेय आदि मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में पूनम कैंतुरा, रामेश्वरी नेगी, देव सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, विश्वास रावत, नंदा देवी, राजकुमारी राणा, सुशीला बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें