फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलीबगड़ गांव में ग्यारह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड के तहत हो रहे हिल कटिंग कार्य से देवलीबगड गांव की पेयजल लाइन तहस-नहस हो गई है, जिससे गांव में ग्यारह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन

देवलीबगड़ गांव में भोटिया जनजाति के करीब सौ परिवार रहते हैं। ग्रामीण छह माह तक नीती घाटी के मलारी गांव में रहते हैं, जबकि ठंड बढ़ने के कारण शीतकाल में छह माह तक देवलीबगड़ में रहते हैं। इन दिनों देवलीबगड़ के समीप पहाड़ पर हिल कटिंग कार्य चल रहा है, जिससे गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। देव सिंह राणा, भरत सिंह, भूपेंद्र, वीरेंद्र और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्यारह दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीण अलकनंदा के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान कर्णप्रयाग के अधिकारियों से शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। जल संस्थान के ईई मुकेश का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। गांव में कर्मचारियों को भेजकर पेयजल लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें