फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दौर में पहुंची बीएसएफ, बंगाल इंजीनियर्स और पंजाब पुलिस की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल आमंत्रण प्रतियोगिता सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। प्रतियोगिता में बीएसएफ, उत्तरी रेलवे, प्रीतमपुरा दिल्ली, पंजाब पुलिस, बंगाल इंजीनियर्स और गोपेश्वर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), बंगाल इंजीनियर्स और पंजाब पुलिस ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पुलिस मैदान में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डीएम ने आयोजकों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्राइस्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही देश मेरा रंगीला... और अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। सोमवार को पहला मैच बीएसएफ और गोपेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें बीएसएफ ने 25-18, 25-14 व 25-08 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच बंगाल इंजीनियर्स और प्रीतमपुरा दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बंगाल इंजीनियर्स ने दो सेटों में 25-15 और 25-18 से जीत हासिल की। तीसरा मैच पंजाब पुलिस और उत्तरी रेलवे की टीमों के बीच खेला गया। देर शाम तक चले इस मैच में पंजाब पुलिस ने 25-22, 25-20 और 25-18 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि मैच दिन-रात खेले जाएंगे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी अविनाश दीपक, मनरेगा लोकपाल शेखर रावत, हेम पुजारी, डीसी अंथवाल, हेम दरमोड़ा, कमल चौहान, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, केसी पंत, जगमोहन नेगी, शांति प्रसाद, योगेंद्र बर्तवाल और दीपेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं पंजाब के खिलाड़ी
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस की टीम से प्रतिभाग कर रहे चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पंजाब पुलिस की टीम के कोच सुखवीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ी रणजीत सिंह, हरदीप सिंह, सतनाम सिंह और हरमेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ओर से खेल चुके हैं, जबकि खिलाड़ी रणजीत सिंह हाल ही में भारत की ओर से एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर चुका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें