फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में विद्रोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मेयर पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा होते ही कांग्रेस की कलह सतह पर आ गई है। पार्टी पदाधिकारी दबी जुबान में कह रहे हैं कि यदि मनमानी करके हारे हुए मोहरे पर दांव लगाना है तो जो मर्जी है वही सही। रविवार को कांग्रेस ने लक्ष्मी सजवाण को प्रत्याशी घोषित किया, तो दूसरी ओर विद्रोही सुर भी बुलंद हो गए। पार्टी के प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी उत्तराखंड, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों को पत्र भेजकर उपेक्षा प्रति नाराजगी जताई है। जयपाल ने कहा है कि पिछले कुछ माह से संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं को नजरंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

निष्ठावान कार्यकर्ताओं को किनारे लगाने की संस्कृति समझ से परे है। निकाय चुनाव सिर पर है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की पूछ तक नहीं हो रही है। नगर निकाय चुनाव में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड मेंबर के प्रत्याशी चयन में चंद लोग निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों को उपेक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यह कार्यकलाप किसके इशारे पर हो रहा है, ये पता नहीं। उन्होंने आगाह किया है कि निकाय चुनावों में यदि पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो इसका असर लोस चुनावों में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें