ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की ओर से रविवार को आयोजित डांडिया नाइट विद् गरबा रास में महिलाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीट्यूट की निर्देशक मीतू बंसल ने किया। इस अवसर पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न गानों में डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर दीपक भट्ट, पवन, ममता, अमीषा, कमलप्रीत, सूरज, प्रियंका, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।