फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में जीआईसी त्यूनी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। राजकीय इंटर कॉलेज त्यूनी में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य देव सिंह शाह ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी त्यूनी ने जीआईसी कैराड़ की टीम को 21-10, 21-11 के अंतर से मात दे खिताब कब्जाया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीआईसी कैराड़ ने जीआईसी चिल्हाड़ और जीआईसी त्यूनी ने मेंद्रथ को हरा फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। उद्घाटन मुकाबले में जीआईसी कैराड़ ने एटीएस त्यूनी को 25-17, 25-16, 16-14 के अंतर से मात दी। दूसरे मैच में जीआईसी अटाल ने जीआईसी मेंद्रथ को मात दी। ब्लॉक समन्वयक कपिल चावला ने बताया कि सोमवार को अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक कपिल चावला, जितेंद्र सिंह, रविंद्र गौड़, अमित कुमार, अशोक चौहान, कुलदीप तोमर, मनीष रावत, रतेेश रावत, मंजू जोशी, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

रासो प्रतियोगिता में मुंशी गांव की टीम प्रथम
नागथात। जौनसार बावर जनजातीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति नवयुवक संघ खत फरटाड़ की ओर से पिपाया धिरोई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के त्रिपुरा प्रभारी रणवीर सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रासो प्रतियोगिता में मुंशी गांव की राणों देवी, फूलो देवी, कमला देवी की टीम प्रथम रही। थात कॉलोनी की सुंदला वर्मा, ममता वर्मा, सुनीता वर्मा की टीम दूसरे स्थान पर रही। जंगबाजी में बहलाड़ के श्याम सिंह, प्रेमचंद ने बाजी मारी। फरटाड़ के मदन सिंह, रतन सिंह की टीम दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग के कबड्डी मुकाबले में जिसऊ ने उभरियो को मात दी। बालीबाल गांव वाईज में धिरोई ने लुहन को हराया। इस मौके पर संयोजक दिनेश तोमर, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, सचिव रणवीर सिंह, आलोक तोमर, रवि तोमर, तिलक सिंह तोमर, जगत सिंह, संजय, मुन्ना लाल नौटियाल, नरेंद्र तोमर, आनंद सिंह, शांति वर्मा, रोशन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें