फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन बैराज झील में बढ़ने लगा विदेशी पक्षियों का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। देश के पहले वेटलैंड कंजरवेशन रिजर्व आसन में पक्षियों का कलरव बढ़ने लगा है। दूर दराज के देशों से विदेशी परिंदे हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर प्रवास पर आसन झील में पहुंचने लगे हैं। अब तक पांच प्रजातियों के 600 से अधिक पक्षी आसन को अपना घरोंदा बना चुके हैं। पक्षियों की लगातार बढ़ती संख्या को देख पक्षी प्रेमियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सुर्खाब के साथ ही अब कॉमन कूट, टफटेड, कॉमन पोचार्ड, इरोशियन विजन सलीखे विदेशी मेहमान भी झील में अठखेलियां करते नजर आने लगे हैं। वहीं, पक्षियों की लगातार बढ़ती संख्या को देख वन महकमा भी मुस्तैद होने लगा है। झील के आसपास सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा कर दिया गया है। बीते साल की तुलना में इस साल जिस तरह से अक्तूबर में ही सुबह और शाम के समय ठंड में खासा इजाफा हो गया है। उसे देख वन विभाग को उम्मीद है कि इस साल बीते सालों की तुलना में ज्यादा परिदें आसन को अपना घरोंदा बनाएंगे। मालूम हो कि हर साल अक्तूबर माह में कई विदेशी पक्षी सर्दियां बढ़ते ही आसन झील को अपना घरोंदा बनाना शुरू कर देते हैं। मार्च माह तक यह झील ही इन परिंदों का वास स्थल होता है। वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने बताया कि परिंदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उम्मीद है कि इस साल बीते साल की तुलना में अधिक पक्षी आसन में प्रवास पर पहुंचेंगे। पक्षियों की बढ़ती संख्या को देख झील और आसपास के जंगलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें